Advertisement

छरछरिया धाम उत्थान समिति की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। असामाजिक तत्वों द्वारा बीते दिनों मंदिर में स्थापित मूर्ति क्षतिग्रस्त की घटना के बाद ललपनियां स्थित छरछरिया धाम में छरछरिया उत्थान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गयी।

गोमियां प्रखंड के हद में ललपनियां स्थित छरछरिया धाम में छरछरिया उत्थान समिति के नेतृत्व में धर्म प्रेमियों की बैठक 7 नवम्बर को अध्यक्ष पुजारी उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीते 5 नवंबर को छरछरिया धाम में अराजक तत्वों द्वारा तीन प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटना की घोर निंदा की गयी। वही इस घटना को अंजाम देनेवालो को अविलंब गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ व खंडित करने की इस क्षेत्र की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व लुगू पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा को खंडित किया गया था। जिसका उद्भेदन आज तक नहीं किया जा सका है। वहीं एक बार फिर छरछरिया धाम में तीन प्रतिमाओं को खंडित किया गया, जो काफी निंदनीय है। इस घटना से क्षेत्र के धर्म प्रेमियों मे काफी आक्रोश है।

बैठक में जिला बोकारो जिला परिषद अध्यक्षा सुनिता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, माला कुमारी, मुखिया निलम श्रीवास्तव, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साव सहित विभिन्न क्षेत्रों के धर्मप्रेमी ने संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से खंडित प्रतिमा की जगह नयी प्रतिमा स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया।

जिसमें पुरानी कमिटी को यथावत रखते हुए तीन अन्य समिति का गठन किया गया। नयी समिति में सुरक्षा समिति, विकास समिति और निर्माण समिति बनाया गया। तीनों समिति के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष का चयन किया गया। तीनो समिति के पदाधिकारी द्वारा छरछरिया उत्थान समिति के साथ आगामी 9 नवंबर की बैठक में प्रतिमा निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारित किया जाएगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा मुरली केवट, कुलदीप प्रजापति, विजय साव, ईश्वर चौहान, भोला साव, जागेश्वर ठाकुर, चंदन विश्वकर्मा, राहुल जैन, मिठन साव, विनोद कुमार, राजेश करमाली, जयप्रकाश साव, रोहित यादव, चेतलाल प्रजापति, तुलसीदास महतो, नवीन महतो, रवि पाठक आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *