कबड्डी के फाइनल मुकाबला में 3 दिसंबर को घमासान के आसार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के अवसर पर जिला प्रशासन सारण के तत्वाधान में स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला मैदान में 2 दिसंबर को आयोजित सेमीफइनल मुकाबले ने रोमांच ला दिया।
आयोजित हरिहरनाथ सोनपुर मेला कप 2023 के महिला वर्ग में प्रथम सेमीफाईनल में छपरा ने एकमा को 30-13 के अंतर के साथ 17 अंको से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी महिला सेमीफाईनल में गरखा ने मढ़ौरा को कड़े मुकाबले में 27-25 के अंतर के साथ मात्र 02 अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर को छपरा सदर टीम का मुकाबला गरखा टीम से होगा।

वहीं पुरुष वर्ग में परसा ने मशरख को 33-25 के अंतर के साथ 8 अंको से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों के दूसरे सेमीफाईनल मे सोनपुर ने दिघवारा को 55-34 के साथ 21अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों का फाइनल सोनपुर एवं परसा के बीच 3 दिसंबर को खेला जायेगा। जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को खेले गये चारों सेमीफाइनल काफी कसमकस एवं जोरदार रहा।
प्रतियोगिता के आयोजन में नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक, जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, कबड्डी संयोजक सुशील कुमार, स्पोट्स इवेंट मैनेजर डॉ राजेश शुभांगी, उप संयोजक सुजीत कुमार, तकनीकी अधिकारी, सुशील कुमार, राकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार सिंह, नीरज तिवारी, सूरज कुमार, रोहित कुमार, मृत्युंजय सिंह एवं मुकेश कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply