Advertisement

चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी उमेश ने वार्ड 15, 16 व 20 में मांगा समर्थन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित चास नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी उमेश कुमार ठाकुर के पक्ष में बीते 15 फरवरी को निगम क्षेत्र के वार्ड 15, 16 और 20 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान की शुरुआत तुलसी बांध स्थित बसंती मंदिर, केवट पारा और मछली पट्टी से की गयी, जहां स्थानीय रहिवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
मौके पर संबोधित करते हुए झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि चास की जनता बदलाव चाहती है। कहा कि इस बार शहर में जन-सरोकार वाली सरकार बनेगी। वहीं प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने कहा कि वे मेयर नहीं, सेवक बनकर 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में चास का सर्वांगीण विकास करेंगे। जनसंपर्क अभियान में संजय केजरीवाल, पार्वती महतो, मुक्तेश्वर महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *