प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय से सटे चास स्थित कुंवर सिंह कॉलोनी रहिवासी अजय कुमार बरनवाल की पुत्री श्वेता कुमारी ने 29 अगस्त को जिला के हद में फुसरो के समीप दामोदर नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। शव की खोज तथा मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
दिल दहला देने वाली यह घटना सामने आई है। एक 29 साल की युवती ने अपनी जान देने के लिए बोकारो से लगभग 30 किलोमीटर दुर फुसरो आकर दामोदर नदी में छलांग लगा दी। यह दु:खद घटना 29 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे की बतायी जा रही है। युवती के पिता अजय कुमार वरणवाल और भाई मनीष कुमार वरणवाल ने बताया कि चास के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित अपने आवास से सुबह 6 बजे बिना कुछ बताये स्कूटी लेकर श्वेता निकली।

उन्होंने बताया कि हमलोग सेक्टर 6 स्थित साई मंदिर पूजा करने जा रहे थे। कहा कि तीन वर्ष पूर्व बड़ी बेटी की शादी दिल्ली मे किया। श्वेता हमारी छोटी बेटी है। एक बेटा है मनीष कुमार वरणवाल। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने बिना किसी हिचकिचाहट के नदी में कूद गई। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।
बताया जाता है कि दामोदर नदी में छलांग लगाने से पहले उपरोक्त युवती पुल पर चाबी लगे अपनी स्कूटी खड़ी छोड़ दिया और कुछ देर पुल के पास स्कूटी पर चुपचाप बैठी रही। आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे देखा, लेकिन कुछ भी पूछताछ नहीं की। कुछ देर बाद युवती ने एकाएक नदी में छलांग लगा दी तथा नदी की जलधारा में देखते देखते समा गई।
घटना के बाद युवती के पिता अजय कुमार वरणवाल ने बेरमो पुलिस को लिखित तहरीर दी है। बेरमो पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। बेरमो पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई। नदी में पानी अधिक होने के कारण युवती का समाचार प्रेषण तक बरामदगी नहीं हो पाया है।
![]()













Leave a Reply