ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में झंडोत्तोलन कार्यक्रम से संबंधित चार्ट 25 जनवरी को जारी किया गया है।
जारी चार्ट के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा द्वारा 8 बजे अनुमंडल पदाधिकारी आवास, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी द्वारा 8:30 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर, चिल्ड्रन पार्क में 9 बजे राष्ट्रीय समारोह एवं 10:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा 7:45 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास एवं 10:40 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा द्वारा 8:45 बजे अधिवक्ता संघ कार्यालय परिसर, जेल अधीक्षक अरुणाभ द्वारा 11 बजे उपकारा तेनुघाट, पुलिस निरीक्षक गोमिया जितेंद्र कुमार द्वारा 10:45 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट एवं 11:30 बजे मोहन गंझू चौक, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क द्वारा 8:20 बजे शहीद पार्क, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो द्वारा 8:15 बजे ओपी में, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा 12:30 बजे पंचायत भवन में झंडोत्तोलन किया जायेगा।
वही तेनुघाट डिग्री कॉलेज, तेनुघाट इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी विद्यालय तेनुघाट, किरण बेबी पैराडाइज तेनुघाट में प्राचार्य द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। बताया जाता है कि इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय खेल मैदान में दोपहर दो बजे से फैंसी क्रिकेट मैच खेला जायेगा। उक्त मैच प्रशासन एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच खेला जायेगा।
![]()













Leave a Reply