Advertisement

अगले माह चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार करेंगे जापान यात्रा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के मुंगेर रहिवासी हीरो राजन कुमार, जिन्हें चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है, आगामी सितंबर माह में जापान के दौरे पर जाएंगे।

बताया जाता है कि जापान के टोकियो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेल्फेयर उनकी मेजबानी के लिए तैयार है, जो उनके लिए एक बड़ा सम्मान है। चार्ली चैप्लिन द्वितीय हीरो राजन कुमार को टोकियो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेल्फेयर से निमंत्रण मिला है, जो उनके लिए गर्व की बात है।

बताया जाता हैं कि चार्ली चैपलिन द्वितीय का जापान में लाइव शो न केवल जापान वासियों के लिए यादगार होगा, बल्कि बिहार और भारत के कलाकारों के लिए भी एक नया रास्ता खोलेगा। ध्यान देने योग्य है कि टोकियो जापान की राजधानी है, जो तकनीक, फैशन, शिक्षा और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ लगभग 3.7 करोड़ रहिवासी वास करते हैं और यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।

जापान की राजधानी टोकियो में टोकियो विश्वविद्यालय और वासेदा विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्ता रखते हैं। हीरो राजन कुमार की जापान यात्रा उनके लिए एक यादगार अनुभव होगी। उन्हें गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में दर्ज किया गया है। उनके शो से जापान वासियों के लिए एक यादगार अनुभव होने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *