Advertisement

चंदवा थाना के चौकीदार की सरेआम गोली मारकर हत्या

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा-मैकलुस्कीगंज मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप 7 नवंबर को सरेआम चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी। उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीण रहिवासियों ने उक्त पथ को जाम कर दिया है। मृतक चंदवा थाना में चौकीदार सादिक अंसारी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से पूर्व सादिक अंसारी लोहरसी बाजार से चंदवा थाना लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उसके सर में गोली मारकर हत्या कर दी एवं घटनास्थल पर पिस्टल छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इंदिरा गांधी चौक को जाम कर दिया। साथ ही अपराधी की जल्द गिरफ्तारी व लातेहार जिले से बड़े अधिकारियों से बात करने की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *