Advertisement

अपने पंचायत क्षेत्र में अवैध धंधा नहीं होने देंगे-चंद्रशेखर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने अपने क्षेत्र से अवैध धंधा को बंद करने के लिए प्रत्येक वार्ड में युवा सेना रखने की बात कही।

मुखिया ने 19 फरवरी को एक भेंट में बताया कि कोयला, बालू और पत्थर का अवैध धंधा कई वर्षों से जारी है, लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा कभी कार्रवाई नहीं किया गया है। जिसके चलते अवैध धंधा खुलेआम धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध धंधा पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत में कमिटी का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र में अवैध धंधा पर निगरानी रखने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि अवैध धंधा पर अंकुश लगाया जा सके। मुखिया चंद्रशेखर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में अगर अवैध धंधा यथा कोयला, पत्थर और बालू पकड़ा जाता है तो जिले के वरीय पदाधिकारी को इसकी सुचना देकर अवैध धंधा करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *