Advertisement

डीएवी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित-चन्द्रशेखर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सीबीपी का पहला चरण बीते 9 जून से 11 जून तक सफलतापूर्वक एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में आयोजित होने पर शिक्षकों में हर्ष देखा गया।

इसे लेकर डीएवी चाईबासा के वरीय भौतिकी विज्ञान शिक्षक चन्द्रेशर ने 12 जून को एक भेंट में बताया कि सीएई नई दिल्ली के तत्वावधान में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो अन्य कार्यक्रमो से ज्यादा बेहतर रहा।

उन्होंने कहा कि क्लस्टर हेड रेखा कुमारी, प्रशिक्षण समन्वयक ओपी मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस्म डीएवी चाईबासा, डीएवी एनआईटी, डीएवी नोवामुंडी, डीएवी गुआ, डीएवी झींकपानी, डीएवी चिड़िया, डीएवी बुंडू तथा डीएवी बहरागोड़ा के शिक्षकों और मास्टर प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

वरीय भौतिकी विज्ञान शिक्षक चन्द्रेशर ने बताया कि इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 245 शिक्षकों ने भाग लिया था। जिसमें शिक्षकों ने बहुत सारी गतिविधियाँ की जो कक्षा शिक्षण में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा देने के लिए डीएवी के तमाम शिक्षकगण कृत संकल्पित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *