एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना प्रभारी की सूझबूझ व् दूरदर्शिता से बीते 6 अक्टूबर से लापता युवक सकुशल वापसी संभव हो पाया है। इसे लेकर थाना प्रभारी की सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झारनाडीह से तीन दिनों से लापता युवक को चंद्रपुरा और बोकारो पुलिस ने सही सलामत उत्तर प्रदेश से बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया है। इस संबंध में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झरनाडीह रहिवासी राम कृष्णा के 15 वर्षीय पुत्र निशांत गुप्ता बीते 6 अक्टूबर से लापता था। जिसे बोकारो पुलिस ने सही सलामत उत्तरप्रदेश के मऊ जिला से बरामद कर उनके परिजनों को सही सलामत सुपुर्द कर दिया है।
![]()













Leave a Reply