Advertisement

चंद्रपुरा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा पुलिस ने 5 मार्च को चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार द्वारा तेनुघाट न्यायालय से वारंटी चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तारानारी (जूनोरी) रहिवासी बीरबल महतो के पुत्र भीम महतो पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि बीते 4 मार्च को रात्रि आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 5 मार्च को उसे तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भीम महतो के नाम से तेनुघाट कोर्ट से वारंट निर्गत था, जिसकी बीते तीन माह से लगातार तलाश की जा रही थी।

बताया कि बीते 4 मार्च को रात्रि में उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बताया कि आरोपी के विरुद्ध सीपी केस नंबर 1170/22 है, जिसमें दुग्दा रहिवासी सतीश कुमार द्विवेदी, पिता स्वर्गीय जीतेंद्र द्विवेदी द्वारा चेक बाउंस का केस किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार सतीश कुमार द्विवेदी ने ही भीम महतो के ऊपर चार लाख 70 हजार का चेक बाउंस कर केश किया था। इस संबंध में आरोपी भोला महतो से पूछे जाने पर कहा कि वह सतीश कुमार द्विवेदी से 4 लाख 30 हजार रुपया वर्ष 2022 में कर्ज लिया था। इसे लेकर सतीश कुमार द्वारा उसके ऊपर चार लाख 70 हजार का चेक बाउंस का केश किया गया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *