प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चांदो जोन के तत्वावधान में बीते 4 फरवरी को अंगवाली के नहरपार स्थित खेल मैदान में ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ का 49 वां स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया। यहाँ मुख्य अतिथि बतौर झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी (District President Hiralal Manjhi) सहित चांदो जॉन अंतर्गत दस पंचायत के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।
झामुमो के 49 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर एवं पार्टी का झंडा फहराते हुए कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांझी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वाहन किया। यहाँ चांदो जोन की ओर से मिठाइयां बांटी गयी। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, चांदो जोन अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू, सचिव ललन सोनी सहित एकरामउद्दीन, देवेंद्र यादव, नागेश्वर करमाली, विक्की आनंद, सहदेव नायक, लालेश्वर टुडू, धीरेंद्र साव, चुनीलाल केवट, शोखाबाबा, लालदेव सोरेन, बीरेंद्र करमाली, मोइउद्दीन, सरफराज अंसारी, बालेश्वर महतो, सुभाष यादव, लोबिश्वर मरांडी, जानकी महतो, खाडेराम मुर्मू, दुर्गा सोरेन, फागु मुर्मू आदि झामुमो कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित थे।
343 total views, 2 views today