Advertisement

वाहन जांच अभियान में तेनुघाट में काटा गया ₹45 हजार 650 का चालान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी के समीप 30 अगस्त को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में नियम विरुद्ध वाहन चलाने को लेकर वाहनों के विरुद्ध 45,650 रुपए का चालान काटा गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो ट्रेफिक पुलिस द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर 30 अगस्त को तेनुघाट ओपी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विमल उरांव अपने सहयोगी मृत्युंजय कुमार, प्रेम कुमार तथा अन्य के साथ जांच अभियान चला रहे थे। इस अवसर पर एएसआई उरांव ने बताया कि लगभग 17 दो पहिया और चार पहिया वाहन का जांच किया गया।

जांच के दौरान लगभग 45,650 रूपये का ऑनलाईन चालान काटी गई। वहीं जांच के दौरान वाहन का इंश्योरेंस पेपर, रजिस्ट्रेशन पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जांच की गई। जांच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। जो दो पहिया वाहन वाले हेलमेट अपने हाथ में लिये थे, उन्हें उनके सर में पहनाकर चेतावनी भी दी गई कि इसे हाथ में न लेकर चले। सर पर पहन कर चले।

यह आपके सुरक्षा के लिये है। उन्होंने बताया कि इस तरह का जांच बोकारो जिले में कई जगहों पर चलाया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है। कहा गया कि वाहन जांच का मुख्य कारण आमजनों व वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास कराना और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चलने के प्रति जागरूक करना है। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए, जिससे सड़क दुर्घटना कम हो।

कहा गया कि वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *