Advertisement

चल गे गंगिया डुबकी लगयबय गंगा के पानी में ..सतीश खोरठा नाइट में खूब झूमे श्रोता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। धनबाद के मशहूर खोरठा जागरण ग्रुप सतीश नाइट्स की प्रस्तुति से बीते 31 अक्तूबर की रात बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के दर्शक झूम उठे।

ज्ञात हो कि, काली पूजा के अवसर पर पूजा कमिटी की ओर से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रारंभ में ग्रुप के प्रधान गायक सतीश दास एवं अन्य गायक रवि कुमार आदि की खोरठा भाषा में गणेश जी, मां दुर्गा, माता काली की भजनों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा। गायिका गुंजन ने भी गायक संग मिलकर चल गे गंगिया डुबकी लगयबय संयुक्त गीत की प्रस्तुति से दर्शक समूह गदगद हो उठे।

ग्रुप में गायक रवि, गुंजन, डांसर पिंकी, तान्या एवं वाद्य यंत्रों में मिठू, विकाश, उमेश, शिब्बू आदि सक्रिय रहे। उक्त आयोजन में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, संरक्षक आदि सक्रिय रहे। दूसरे दिन एक नवंबर को मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। संध्या बेला में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत मां काली की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *