जगन्नाथपुर पुलिस एवं अंचल अधिकारी को सूचित कर बंद का ऐलान-हरिचरण सांडिल
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। चाईबासा पुलिस द्वारा बीते दिनों लाठी चार्ज के विरोध में 29 अक्टूबर को कोल्हान बंद का असर देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारी बस स्टैंड के पास पहुंचकर मुख्य सड़क पर परिचालन ठप कर दिया है।
पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल द्वारा नो एंट्री की मांग को लेकर परिवहन मंत्री सह सदर विधायक के आवास घेराव के विरोध की कार्यवाही का जिला प्रशासन की घोर निंदा की है। संडिल ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं अंचल अधिकारी को सूचित कर बंद का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही के तहत आंदोलनकारियों, महिलाओं और बच्चों को घसीट कर लाठीचार्ज किया गया, जिसका जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने बताया कि
राज्य के हेमंत सोरेन सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिस तरीके से प्रतिदिन आदिवासियों पर उनके प्रत्येक आंदोलन में उनपर अत्याचार कर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, वह काफी दु:खद है।
पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साण्डिल ने कहा कि कोल्हान के आदिवासी अब जेएमएम कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के चाल, चरित्र और चेहरा की पहचान कर लिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है, दूसरे तरफ पुलिसिया कार्रवाई कराई जा रही है। यह हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों को खत्म करने में तुली है। जिसे कोल्हान की जनता कभी पूरा होने नहीं देगी।
![]()













Leave a Reply