प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जातीय जनगणना, सीएए, एनआरसी, ईवीएम सहित अन्य जन मुद्दों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया।
जानकारी के अनुसार भारत बंद के क्रम में जहां बगोदर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अगुवा नेतृत्वकर्ता कुंजलाल साव तथा बामसेफ के भीखीराम पासवान के संयुक्त अगुवाई में एक घंटा जीटी रोड जाम कर मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाया है।

जनता के जनसवालों पर बगोदर में झारखंड बंद या फिर भारत बंद राजनीतिक पार्टियों द्वारा आयोजित हुआ करता था। लिहाजा बगोदर के इतिहास में पहली बार किसी सामाजिक संगठन द्वारा भारत बन्द का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। जो बगोदर के इतिहास में नई है। बगोदर बचाओ संघर्ष समिति का पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भारत बंद का समर्थन किया है।
![]()












Leave a Reply