Advertisement

कसमार में आस्थापूर्वक चैती दुर्गा पूजा संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में आस्थापूर्वक चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में श्रद्धालुओं का भरपूर उत्साह देखा गया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के मधुकरपुर, दांतू, खुदीबेड़ा, पुरनीबगीयारी झा टोला आदि में प्रतिमा स्थापित कर चैती दुर्गी पूजा विधि विधान के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर झा टोला में अंबुज झा के नेतृत्व में भंडारा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब पांच सात गांव के रहिवासियों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भजन प्रस्तुत किया गया, साथ ही ब्राह्मण भोजन व् मित्र भोजन करवाया गया। पूजा संपन्न कराने में अंबुज कुमार झा, सुभाष चंद्र ठाकुर, तपन कुमार झा, रमन झा, श्यामल कुमार झा, परमेश्वर ठाकुर, लालू झा की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *