Advertisement

चास का सोनू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व् बाइक बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीते माह 25 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में चास के गायघाट में हुई अजय कुमार उर्फ सोनू की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों बलराम तिवारी और पप्पू उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया है।

चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने 6 नवंबर को प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या का कारण छठ घाट में हुआ मामूली विवाद था, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया। बताया कि उक्त घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी में चास थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी, पिंडराजोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन, चीरा चास थाना प्रभारी चंदन दूबे सहित चास थाना की पुलिस टीम शामिल थी। लगातार छापेमारी के बाद टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम का पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, छठ घाट में अंकित मंडल और बलराम तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे अजय राय उर्फ सोनू ने बलराम तिवारी को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने अजय कुमार की हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का चार्जशीट दाखिल किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *