Advertisement

गुवा सेल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर आज-डॉ भारती कश्यप

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल अस्पताल में आज सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए झारखंड अध्यक्ष तथा पूर्व सह-अध्यक्ष वीमेन डॉक्टर्स विंग राष्ट्रीय आईएमए डॉ भारती कश्यप ने 13 जून को दी।

उन्होंने बताया कि यह सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड एवं विमेन डॉक्टर्स विन्स आईएमए झारखंड के द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके द्वारा ह्यूमन पेपिलोम वायरस एचपीवी द्वारा संक्रमण की जांच की जाएगी।

जिसमें खतरे का निशान जैसे 18 वर्ष से कम उम्र के पूर्व संभोग करना, एक से अधिक इंसान के साथ यौन संबंध, यौन रोगों का व्यक्तिगत इतिहास, कई गर्भधारण, बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों का लंबे समय तक प्रयोग, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, धूत्रान, तंबाकू का सेवन आदि है।

इसमें तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर आगामी 14 जून को गुवा सेल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर में आकर अपना नि:शुल्क इलाज कराएं। साथ ही एंबुलेंस की सुविधा के लिए 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ कच्छप के अनुसार स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 में फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *