Advertisement

जागृति कंप्यूटर सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में होसिर स्थित जागृति कंप्यूटर सेंटर में 14 अक्टूबर को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। वितरण समारोह में मुख्य रूप से सेंटर के निदेशक विनोद कुमार यादव और प्रशिक्षक विजय यादव मौजूद थे। यहां कुल 22 बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति ने प्रमाण पत्र की उपलब्धता पर सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी कितनी जरूरी है। वर्तमान परिवेश में टेक्नोलॉजी की बदौलत ही समाज विकास कर सकता है। पूर्व मुखिया एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार पासवान ने बच्चों को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने को कहा। इसके लिए उन्हें पढ़ाई के प्रति ध्यान और लगन के साथ मेहनत करने को कहा। निदेशक विनोद यादव ने प्रमाण पत्र देकर जीवन में आगे बढ़ने और बच्चों को शुभकामनाएं दी।
प्रमाण पत्र पाने वाले छात्रों में साहिल गुलाम, आकांक्षा कुमारी, नीलू कुमारी, मुस्कान , सबा परवीन, सूरज कुमार, शंकर, राहुल, अमन, अरशद, पूजा, बॉबी, मानसी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *