राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर कार्यालय में 12 दिसंबर को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में सीएसआर के तहत सिलाई एवं ब्यूटीशियन का कोर्स समाप्त करने वाले कुल 39 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, मुखिया चन्दना मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष चौधरी ने कहा कि जनवरी से जून तक का क्लास चलता है।

कौशल विकास के तहत सिलाई कटाई की 18 एवं कम्युटर – ब्यूटीशियन की 21 प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर भैरव महतो, विश्वनाथ महतो, जीवाधन महतो, प्रशिक्षक सुष्मिता व् रमेश यादव सहित ओम प्रकाश, विकास यादव, मेहीलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply