सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई सुरक्षाबलों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने 20 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में वृक्षारोपण किया। सीआईएसएफ गुवा अयस्क खान इकाई द्वारा डीएवी स्कूल से योग नगर गुवा जाने वाले सड़क के दोनों किनारे तथा योग नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कूल 1500 पौधरोपन किया गया।
मौके पर सीआईएसएफ उप उप राकेश चन्दन ने सुरक्षा बल के जवानों को सन्देश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे वातावरण के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर सभी सुरक्षा बल जवानों ने अपने आवास के सामने पौधरोपण किया तथा संकल्प लिया कि वे अपने-अपने पौधे का संरक्षण करेंगे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के क्रम में बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इससे शुद्ध ऑक्सीजन हम सभी को मिलता है। उन्होंने कहा कि बिना पर्यावरण के जीवन का सृष्टि संभव नहीं है।
जिस तरह से पेड़ पौधों का दोहन हो रहा है। इसे रोकना नितांत आवश्यक है। इसके लिए गांव गांव जाकर रहिवासियों को जागरूक करने की जरूरत है। तभी हम पेड़ पौधों को बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जन आज यह प्रण कर ले कि अपने जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अपने घर के पास जरूर लगाएं।
मौके पर इंस्पेक्टर जीसी पाठक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, क्राइम इंचार्ज एसआई आर के चौधरी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दर्जनों जवान एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply