Advertisement

सेंट्रल कॉलोनी मकोली टूर्नामेंट की विजेता बनी बेरमो‌ कोयलांचल‌ की टीम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली मैदान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 16 अगस्त की संध्या फाइनल मैच के साथ हो गया। इस टूर्नामेंट‌ मे केएफसी क्लब बेरमो‌ कोयलांचल‌ की टीम विजेता बनी।

फाइनल में केएफसी क्लब बेरमो‌ कोयलांचल‌ का मुकाबला स्वर्गीय सरवन दिगार तीन नंबर घौड़ा सिंह नगर से हुआ। जिसके तहत केएफसी क्लब बेरमो‌ कोयलांचल‌ की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर ली।

फाइनल मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आरसीएमयू ढोरी क्षेत्र अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव शिवनंदन चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मल्लाह और‌ बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक मारकर किया। साथ ही विजेता टीम को बड़ा शील्ड के साथ 51 हजार रुपये एवं उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये सहित छोटा शील्ड प्रदान किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। हार से विचलित होने के बजाय उसे जीत में बदलने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

मौके पर‌ मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह, युवा कांग्रेसी नेता विशाल कुमार सिंह व सत्यम सिंह, जय शंकर सिंह, मंजीत सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान व सचिव महेंद्र कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राजनंदन चौहान सहित राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार राय, संतोष चौहान, दीपक कुमार बाउरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *