Advertisement

जरीडीह बाजार में मनाया गया आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शताब्दी वर्ष के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार में 22 सितंबर को समारोह मनाया गया।

इस दौरान विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संघ के स्वयंसेवक अपने गण वेश में पूरे जरीडीह बाजार नगर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल झंडा चौक पर पहुंचे। इस अवसर पर आरएसएस स्वयं सेवकों द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संघ सेवकों को वक्ताओं ने संबोधित किया।

मौके पर नरेंद्र राय, दीपक उपाध्याय, दीपक वर्मा, पंकज पांडेय, राजेश भगत, विद्युत विश्वास, भोलाजी, राजेश भगत, आनंद गुप्ता, मुकेश वर्मा, रमेश बिहारी, रमेश उपाध्याय, पंकज मिश्रा, भाजपा के डॉ प्रहलाद वर्णवाल, प्रकाश सिंह, विनय सिंह, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, ईश्वर प्रजापति, राबिन कसेरा, सनोज कुमार, गोपाल डालमिया, मुकेश चौरसिया, अजय भगत, राकेश वर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, राम पुकार राम, निरल कुमार, शिव शंकर सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *