विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का बोकारो में शताब्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी में सेवा दे चुके पुराने सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सन् 1925 ईस्वी में देश में स्थापित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर पार्टी की बोकारो जिला परिषद की ओर से बोकारो नगर के सेक्टर थर्ड डी मैदान में 27 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम एवं पार्टी का दसवां जिला सम्मेलन का अलग-अलग आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन भाकपा के विद्वान सदस्य एवं बोकारो स्टील सिटी के सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भरत शर्मा ने किया। इस अवसर पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह, रामागार सिंह, गोपाल प्रसाद, धनंजय कुमार शर्मा, दिवाकर महतो, सोमर मांझी, महेंद्र मुंडा, इस्लाम अंसारी, इस्तेयाख अंसारी, आईडी सिंह, पंचानन महतो ने सभा को संबोधित किया। वही समापन भाषण इफ्तिखार महमूद ने किया। मौके पर पार्टी के पुराने सदस्य जिन्होंने पार्टी को आजीवन अपनी सेवा दिया को सम्मानित करने का भी काम किया गया।
![]()













Leave a Reply