Advertisement

मॉर्निंग वॉक के दौरान सेल कर्मी चंदन कुमार का हार्ट अटैक से मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप 29 मई की सुबह एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गयी।

रहिवासियों के अनुसार मृतक रीजनल अस्पताल कॉलोनी ढ़ोरी रहिवासी और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र मे कार्यरत थे। मृतक 40 वर्षीय चंदन कुमार बताए जा रहे हैं। वे मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक गीर गये जिससे उनकी मौत हो गयी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक करते-करते चंदन अचानक गिर गये। जानकारी के अनुसार मृतक केंद्रीय अस्पताल ढोरी में कार्यरत नर्स पुतुल कुमारी के पति थे। बीते 28 मई को वे पूरे परिवार के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा अर्चना कर संध्या 7:30 बजे लौटे थे। मृतक बिहार प्रांत के भागलपुर जिला के हद में जगदीशपुर रहिवासी बताये जा रहे है। मृतक के दो पुत्र जिसमें एक 9 वर्ष और एक 4 वर्ष का है। बेरमो थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *