Advertisement

आप की गुजरात व् पंजाब विधानसभा में जीत पर बोकारो में जश्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात और पंजाब में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत का जश्न 24 जून को बोकारो में दिखा।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर बारह ए स्थित पार्टी कार्यालय में आप बोकारो जिला से जुड़े प्रदेश, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी की जीत की एक दूसरे को बधाई दी। आयोजित बैठक की अध्यक्षता आप के निवर्तमान बोकारो जिला संयोजक विधान चंद्र राय तथा संचालन प्रदेश के वरीय नेता कुमार राकेश ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने देश भर में आप के बढ़ते प्रभाव और बोकारो जिले में संगठन विस्तार पर अपनी राय व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गुजरात में भाजपा को और पंजाब में कांग्रेस को हराकर आम जनों ने आम आदमी पार्टी को जबरदस्त समर्थन दिया है। पूरे देश में इसका सकारात्मक असर होगा और तीसरे विकल्प के रूप में अब आप को देखा जाने लगा है।

वक्ताओं ने कहा कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में आप को इसका लाभ होगा। बैठक में स्थानीय स्तर पर विशेषकर चास नगर निगम क्षेत्र में सबसे पहले पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में आप के वरीय नेता मो. महबूब आलम, बैजनाथ गोराई, अरविंद, विकास, गुलाम रसूल, उत्तम सिंह चौधरी, अशोक कुमार, सतीश चंद्र गुप्ता, राहुल कुमार, केएपी वर्मा, आनंद मंडल, गयासुद्दीन अंसारी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

उपचुनाव जीत पर आम आदमी पार्टी में हर्ष-राकेश कुमार

आम आदमी पार्टी के गुजरात और पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के वरीय नेता कुमार राकेश ने कहा कि देश भर में आप के बढ़ते प्रभाव और गुजरात में भाजपा को और पंजाब में कांग्रेस को हराकर पार्टी को पूरे देश में सकारात्मक असर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में आप को लाभ होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *