Advertisement

फुसरो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के फुसरो में 5 सितंबर को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह इस्लाम धर्मलंबयों द्वारा जुलूस निकाला गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबाल ग्राउंड में आल मुस्लिम कमेटी बेरमो-फुसरो की ओर से जलसा का आयोजन किया गया। यहां कारी सादिक हुसैन, हाफिज एहसानुल होदा, हाफिज मो. अजमत, हाफिज अल्कामा सिबली, मोहिउद्दीन, मुख्तार चतुर्वेदी, मो. इरशाद, मौलाना मकबूल, मौलाना मुबारक, मौलाना जावेद आदि ने तकरीर व नात-ए-कलाम पेश किया।

हाफिज सादिक हुसैन व मुख्तार चतुर्वेदी ने कहा कि अल्लाह के दिखाए हुए रास्ते पर चलने से अल्लाह को राजी किया जा सकता है। कहा कि हर बुरे काम से तौबा करें और अपने नबी के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने कौम और अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करें। उलेमाओं ने कहा कि यह दिन मुसलमानों के लिए काफी अहम है।‌ पैगंबर -ए-इस्लाम ने दुनिया को शांति व भाईचारे का पैगाम दिया।

इससे पूर्व ढोरी स्टाफ क्वार्टर फुसरो स्थित राजाबेडा, भेड़मुक्का बस्ती, पटेलनगर, रहिमगंज, पुराना बीडीओ आफिस, मकोली, घुटियाटांड, सुभाषनगर आदि जगहों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़े-बुजुर्गों युवा-बच्चे हांथों में इस्लामिक झंडे लिए नारा ए तकदीर, अल्लाह ओ अकबर आदि नारेबाजी करते हुए फुसरो शहर का भ्रमण कर अयोजन स्थल करगली मैदान पहुंचे। जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जगह -जगह तैनात थे। संचालन मौलान मुबराक ने किया।

इस अवसर पर आल मुस्लिम कमेटी बेरमो-फुसरो की ओर से करगली ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां वेदांता रांची के चिकित्सक डॉ राजेंद्र कुमार व उनकी टीम ने 40 यूनिट रक्त संग्रह किया। मौके पर हाफिज मो. अजमत, हाफिज नईम, हाफिज हाशिम रजा, हाफिज असलम, मौलाना इशराफिल, मौलाना हाशिम, मौलाना तौफीक, मौलाना मो.नेजाम, मो. इम्तियाज, अमन रजा, मो. शहजाद, मो. इसफान, मो.दिलबर सहित कमेटी के दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *