युवा व्यवसायी संघ के पूर्व संरक्षक कैलाश महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के पूर्व संरक्षक सह समाजसेवी कैलाश महतो की ग्यारहवीं पुण्यतिथि 19 मार्च को बैंक मोड़ फुसरो के समीप स्थित मेघनी लॉज के सभाकक्ष में मनायी गयी।

इस अवसर पर सर्वप्रथम दिवंगत कैलाश महतो की तस्वीर पर उनकी पत्नी सावित्री देवी ने माल्यार्पण तथा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात आगंतुकों ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि समारोह के मुख्य अतिथि इंद्रदेव महतो ने इस अवसर पर कहा कि स्व. कैलाश महतो ने सच्चे रूप में समाज के गरीबो, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

चिंतामणि महतो तथा सूरज महतो ने कहा कि स्व. महतो नेक और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी तरह के पीड़ित उनके पास आते थे तो वो हरसंभव मदद करने का प्रयास किया करते थे। बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि स्व. महतो के साथ संघ के माध्यम से काफी काम समाजहित में करने का उन्हें अवसर मिला था।

इस अवसर पर विश्वनाथ रजवार, ललन रवानी, चेतलाल महतो, मोहन महतो, सुरेश महतो, जयप्रकाश महतो, सूरज महतो, घनश्याम प्रसाद, तेजलाल महतो, नंदलाल सिंह, हरि महतो, घनश्याम विश्वकर्मा, डॉ पी आर महतो, तिलक चंद महतो, गोविंद महतो, उमेश्वर महतो, प्रदीप महतो, पीयूष पटेल, सावित्री देवी, भानु देवी, सरिता देवी, तुलसी देवी, कलावती देवी, सविता देवी, खुशी कुमारी, सिमरन कुमारी, रोहिणी देवी, मनीषा कुमारी, ईश्वर महतो, नसीम अंसारी, आयुष पटेल, प्रिया कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 36 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *