Advertisement

सीसीएल का एक तिहाई मजदूर आरसीएमयू के साथ-अजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल में वर्तमान में लगभग 24000 मजदूर कार्यरत है। कोयला मजदूरों के बीच दर्जनों श्रमिक संगठन संचालित है। पूरे सीसीएल में आरसीएमयू की सदस्य संख्या लगभग 8000 है। यह दर्शाता है कि श्रमिकों का भरोसा और विश्वास पात्र संगठन आरसीएमयू है।

उक्त बाते इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 28 जून को कही। वे बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी में सदस्यता अभियान में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि कथारा क्षेत्र में सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। कहा कि श्रमिक अपनी सुरक्षा को लेकर उनके संगठन से जुड़ रहे हैं। यह श्रमिकों का विश्वास संगठन की शक्ति को दर्शाता है। बताया कि कथारा वाशरी और कथारा कोलियरी में सदस्यता अभियान के क्रम में दर्जनों श्रमिक साथियों ने यूनियन की संस्था ली है।

इस अवसर पर कथारा वाशरी में आनंद मांझी, शैलेंद्र मुर्मू, अनीश कुमार, श्रवण कुमार, मोहम्मद कलीम, संतोष सिंन्हा, कथारा कोलियरी में नागेश्वर नोनिया, इंद्रजीत कुमार, महेश रविदास, पिंटू, मनोज कुमार, पिंटू राय, संजू देवी ने नए सदस्य के रूप में सदस्यता ली। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सिंह ने कहा कि मजदूरों का जो विश्वास संगठन के ऊपर है, संगठन के पदाधिकारी मजदूरों के सुख दु:ख में हमेशा साथ खड़े नजर आएंगे तथा श्रमिक समस्याओं का निराकरण संगठन की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि सीसीएल का एक तिहाई मजदूर आरसीएमयू के साथ खड़ा है। मजदूरों का भविष्य यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित है। कहा कि पूरे सीसीएल एवं पूरे कथारा क्षेत्र में उनके यूनियन की सदस्य संख्या सबसे ज्यादा है जो यूनियन की लोकप्रियता को दर्शाता है।

यूनियन के सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, कथारा वाशरी शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह, महमूद अंसारी, चंद्रशेखर प्रसाद, देवाशीष आस, खली बड़ड, सुजीत मिश्रा, नसीम अख्तर, गणेश साव, मोहम्मद सिराजुल, संतोष सिंहा, अमनदीप सिंह, मंसूर खान, संतोष राम गोड सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *