Advertisement

सीसीएल के गोविंदपुर कॉलोनी मुख्य सड़क में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर

घटना में पिता पुत्री घायल, दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक को पुलिस ले गई थाना

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर कॉलोनी मुख्य सड़क पर एक तेज गति कार ने 28 जनवरी को विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सह सीसीएल कर्मी छोटे लाल उर्फ चंदन साव एवं उसके 11 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने घायल पिता पुत्री को डीवीसी कर बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले गई। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं कार को जप्त कर थाना ले गई। इस संबंध में स्थानीय रहिवासिओं ने बताया कि सीसीएल के गोविंदपुर फेस-टू परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत जयदेव मण्डल मुख्य सड़क में अपनी नई कार चलाने सिख रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को टक्कर मार दिया। घायल बाइक चालक छोटू साव भी सीसीएल के कथारा कोलियरी में कांटा बाबू के पद पर कार्यरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *