प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। सीसीएल प्रबंधन हम सभी को गलत तरीके से बैठाया है। हमें पुनः नौकरी चाहिए। उक्त बाते सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी से फर्जी बहाली मामले में बैठाये गये मजदूर विनोद रजक ने कही।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र कि स्वांग वाशरी के स्लरी साइड में मजदूरों की एक बैठक 6 फरवरी को राजू कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूर बिनोद रजक ने बताया कि हमलोगों को सीसीएल प्रबंधन द्वारा गलत तरीके से नौकरी करने के आरोप में वर्ष 2017 से बैठा दिया गया है। आज तक हम मजदूर दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा जो जांच किया गया है वह निष्पक्ष जांच नहीं है और उसे खारिज कर दिया जाय।
रजक ने कहा कि हम मजदूर बचपन से स्वांग वाशरी स्लरी साइड में काम करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ दबंगो द्वारा गलत बताकर हमलोगों को सीसीएल द्वारा 2017 से काम से बैठा दिया गया है। कहा कि मजदूर नेता मुमताज आलम भी हमलोगों को गलत बता रहे हैं, जो सरासर गलत है। हमलोग 58/92 के एवार्डी मजदूर हैं और यह मामला अभी भी ट्रिब्यूनल में चल रहा है। इस बारे में हमलोग सीसीएल जीएम एवं सीएमडी से कई बार मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे हमलोगों से आजतक नहीं मिले। कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा सिर्फ उम्र के आधार पर हमलोगों को गलत बताया जा रहा है। अगर हमलोग गलत हैं तो इसकी ऊंच स्तरीय जांच करा लिया जाए। कहा कि हमलोग पुनः नौकरी पाने के लिए न्यायालय का भी सहारा लेंगे।
मौके पर राजू कुमार चौहान, विशेश्वर चौहान, प्रदीप विश्वकर्मा, राजा राम, सुरेश गोप, लखन रविदास, पूनम देवी, उर्मिला देवी, फुलेश्वरी देवी, छोटन मांझी, भूखन गोप, पानमति देवी, आको देवी, लक्ष्मी देवी, रामबाई, द्रोपदी बाई, पुनाराम यादव आदि उपस्थित थे। इधर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं मजदूर नेता मुमताज आलम ने कहा कि सीसीएल द्वारा बर्खास्त किए गए मजदूरों को एक मजदूर नेता द्वारा गलत पहचान किया गया था।
वहीं इन मजदूरों को गलत सलाह भी दिया गया। आलम ने बताया कि सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल, सीसीएल महाप्रबंधक एवं झारखंड कोलियरी मजदुर यूनियन कथारा एरिया के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सही मजदूरों की पहचान की गई है।
![]()













Leave a Reply