Advertisement

सीसीएल कर्मी के घर का गिरा हिस्सा, जान माल की नहीं हुई क्षति

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित डबल स्टोरी आवास का हिस्सा गिरने की सूचना है।

बताया जाता है कि 28 मई को सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित ब्लॉक संख्या 46 के क्वार्टर नंबर एमक्यू 731 मे बालकोनी का पूरा हिस्सा गिर गया। जिससे क्वार्टर मे रह रहे सीसीएल कर्मी रोहन महतो का पूरा परिवार तथा नीचे रह रहे शिक्षक का पूरा परिवार बच गया। हालांकि उक्त क्वार्टर का छज्जा गिरने से किसी तरह की कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है।

बताते चले कि क्वार्टर नंबर 731 सीसीएल कर्मी रोहन महतो का आवास है। वह ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो मे डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। सीसीएल द्वारा कायाकल्प का काम कुछ दिनों पहले ही किया गया है, पर कायाकल्प के काम होने के बावजूद भी यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार के सदस्यों को नहाने धोने सहित अन्य कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीं रहिवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *