Advertisement

सीसीएल कर्मी ने पहली पत्नी और दो पुत्रों के रहते की दूसरी शादी

पहली पत्नी को घर से बाहर निकाला, रखने से किया इनकार

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर फेस टू कोलियरी में कैटेगरी वन ड्रिल हेल्पर पद पर कार्यरत सह ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी निवासी प्रकाश नोनिया ने पहली पत्नी ललिता देवी के जीवित रहते दूसरी शादी 17 मई 2021 को कर ली है।

कानूनन दूसरी पत्नी को पति की प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं होता है। यह जानते हुए भी खेलारी के रहने वाले राजेश चौहान की पुत्री प्रीति कुमारी से प्रकाश नोनिया ने झांसा देकर दूसरी शादी कर ली है। यह पुलिस की जांच से स्पष्ट होगा।

जानकारी के अनुसार बीते 17 सितंबर को संध्या में महिला जितिया पर्व के लिए अपने ससुराल जितिया लेने के लिए ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी पति के आवास पहुंची। वह घर में जैसे हीं प्रवेश की कि प्रकाश नोनिया अपनी दूसरी पत्नी के साथ था।

घर में जितिया लाने के लिए प्रवेश किया तो उसके पति प्रकाश नोनिया ने घर पर जाने से रोका और उसके और पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। साथ ही उक्त महिला को घर मे रखने से इनकार किया। उक्त जानकारी ललिता देवी ने 18 सितंबर को बेरमो थाना जाने के क्रम में फुसरो में पत्रकारों को दी।

महिला के अनुसार उसके पति द्वारा मारपीट करते रहने तथा दूसरी शादी आदि की बातों को लेकर पूर्व में बेरमो थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाया था। जिसके आधार पर बेरमो थाना कांड क्रमांक 100/21 दिनांक 13 /7/2021 को दफा 498( A)/ 323, 494/34 के तहत प्रकाश नोनिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। बाद में मध्यस्था केंद्र तेनुघाट वाद संख्या ABPN -11161/21 सुलहनामा हुआ।

सुलहनामा मे प्रकाश नोनिया द्वारा उसे साथ मे रखने तथा दूसरी किसी औरत से रिश्ता ना रखने का जिक्र था। उक्त वाद पर ही उच्च न्यायालय ने प्रकाश नोनिया को बेल दिया था। बावजूद इसके प्रकाश नोनिया और उसके परिजन ललिता देवी को प्रताड़ित करते रहें। अब वह इंसाफ पाने के लिए न्यायालय से आशा लगाए हुए हैं।

बेरमो थाना के हद में ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी निवासी ललिता देवी ने बताया कि सर्विस सीट में ललिता देवी और उनके बेटे का ही नाम है। जो स्थिति है उसमें प्रकाश नोनिया ने वक्त रहते अपनी पहली पत्नी को ससम्मान रखने का प्रयास नहीं किया तो कानून के कठोर पंजे उसे दबोच सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *