Advertisement

बोकारो थर्मल में बाइक से गिरकर सीसीएल कर्मी की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल फास्ट फूड मार्केट के समीप बाइक से गिरकर एक 52 वर्षीय सीसीएल कर्मी महेश भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा तत्काल डीवीसी के स्थानीय अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उक्त घटना बीते 26-27 सितंबर की मध्य रात्रि की बतायी जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने कर्मी की बाइक भी बरामद किया है। मृतक कर्मी सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत था। वह सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह 16 नंबर कॉलोनी का रहने वाला था।

द्वितीय पाली ड्यूटी करने के बाद रात्रि में बोकारो थर्मल मार्केट मार्ग से जारंगडीह अपने आवास जा रहा था। इस दौरान फ़ास्ट फूड के समीप असंतुलित होकर वह बाईक सहित गिरकर घायल हो गया।

इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सैलेंद्र कुमार सिंह ने 27 सितंबर को बताया कि मृतक कर्मी के शव का पोस्टमार्टम तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *