एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के सुरक्षा कर्मियों ने 2 दिसंबर को अवैध रूप से कोयला चोरी कर रहे दो कोयला चोरो को पकड़कर कथारा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार पकड़े गये कोयला चोरो में जिला के हद में गोमिया प्रखंड के हद में हथिया पत्थर साड़म रहिवासी स्व. जागो गोप का पुत्र जमुना यादव तथा स्व. प्रसादी महतो का पुत्र खिरोधर यादव शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के बंद पड़े दो नंबर क्वायरी से सुरक्षा विभाग को अवैध रूप से खनन कर कोयला चोरी किए जाने की सूचना मिली।
इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की गस्ती दल द्वारा कथारा कोलियरी सुरक्षा विभाग के सहयोग से दबीश देकर कोयला चोरी करते रंगे हांथ उपरोक्त दोनों चोर को पकड़कर कथारा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
एक अन्य समाचार के अनुसार 2 दिसंबर की अर्धरात्रि एक अज्ञात पिकअप वैन को अवैध कोयला लोड कर महली बांध मार्ग से रहिवासियों द्वारा देखा गया। जिसकी सूचना ओपी प्रभारी को दिया गया। उक्त कोयला लोड वाहन को पुलिस द्वारा पकड़ा गया अथवा नहीं, इसकी सूचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply