Advertisement

सीसीएल सुरक्षा गस्ती दल ने छापामारकर पांच टन कोयला किया बरामद

सुरक्षा बलों ने कोयला लदा दर्जनभर साइकिल को किया क्षतिग्रस्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में अवैध कोयला धंधेबाजो के खिलाफ 27 अप्रैल को छापामारी अभियान चलाया गया। सुरक्षा गस्ती दल ने छापा मारकर पांच टन अवैध कोयला बरामद किया साथ हीं दर्जन भर कोयला लदे साइकिल को पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता के आदेशानुसार क्षेत्रीय गस्ती दल, स्वांग वाशरी गस्ती दल तथा जारंगडीह गस्ती दल द्वारा संयुक्त रूप से 27 अप्रैल के अहले सुबह लगभग तीन बजे कथारा वाशरी, जारंगडीह कोलियरी तथा स्वांग कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापा मारा गया।

छापेमारी में गस्ती दल के जवानों द्वारा भरसक प्रयास के बाद भी कोयला चोर जंगल का सहारा लेकर भागने में सफल रहे। इसके उपरांत तीन कोयला लदे तीन मोटरसाइकिल तथा 20 से 25 साइकिल को जप्त कर छतिग्रस्त कर दिया गया।

छापेमारी के क्रम में बरामद 60 से 65 अवैध कोयला से भरा बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया और बरामद कोयला को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार बरामद कोयला का वजन लगभग 5 टन होगा।

छापामारी दल में महाप्रबंधक कार्यालय क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, मुख्य सुरक्षा गार्ड (एचएसजी) देवांसु कुमार, वरीय सुरक्षा गार्ड संजय कुमार दास, जारंगडीह कोलियरी रात्री पाली सुपरवाइजर कन्हैया साव, स्वांग वाशरी के वरीय सुरक्षा गार्ड फिरू सावरा सहित झारखंड गृह रक्षक के अन्य जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *