सीसीएल के प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों की आंदोलनात्मक प्रतिक्रिया
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत के रैयतों से अधिग्रहित भूमि पर सोलरलाईट परियोजना एबीसीडी स्थापित किए जाने को लेकर आयोजित कई वार्ता/बैठक में अबतक सहमति नहीं बन पाई है।
बता दें कि, इस संबंध में बीते दस फरवरी को ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की ओर से सीसीएल प्रबंधन को 18 फरवरी को पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में आमंत्रित किया गया था। बावजूद इसके प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधित्व नहीं होने पर उपस्थित प्रतिनिधि व ग्रामीण खासा नाराज व आक्रोशित दिखे।
आज की सभा की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने बताया कि ग्राम प्रधान के उक्त पत्र के आलोक में एक दिन पुर्व 17 फरवरी को ही जवाब के तौर पर प्रबंधन द्वारा पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें लिखा है कि पूर्व में अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों को नियोजन एवं मुआवजा दिया जा चूका है। ग्रामीण रैयतों या ग्रामसभा से कोई अनुमति नहीं लेनी है।
इधर सोलर लाईट प्रोजेक्ट लगाए जाने की प्रबंधन की मंशा पर आज के मुख्य अतिथि अशोक मंडल, निमाई मंडल, राज केवट, नन्हे हुसैन, उप मुखिया सेवालाल वास्के, शिरोमणि मंडल, लालेश्वर टुडू, वार्ड के विकाश सोरेन, शनिराम हांसदा, सुंदरलाल, नेहा हांसदा, प्यारी देवी, संजोती देवी आदि ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन पहले स्पष्ट करे कि कोयला उत्पाद के लिए अधिग्रहित भूमि पर कोल प्रोजेक्ट के बजाय सोलर लाईट परियोजना क्यों लगाना चाहती है? ग्राम सभा में स्पष्ट कहा गया कि ग्रामसभा के निर्णय को प्रबंधन को मानना ही पड़ेगा, अन्यथा हम अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। ग्राम सभा आयोजन में महादेव मुर्मू, नकुल बेसरा, रमेश सोरेन, जीतलाल मुर्मू, काशीनाथ सोरेन, सुमित्रा देवी, रीता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply