Advertisement

सीसीएल जेसीसी सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र के सदस्यो द्वारा 5 अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सीसीएल के संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य, भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश बोकारो एवं धनबाद जिला विभाग प्रमुख रवीन्द्र कुमार मिश्रा को ढ़ोरी क्षेत्र से सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। ढोरी क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यूनियन की ओर से ढोरी क्षेत्र के बीएमएस और सीसीएल सीकेएस के सभी शाखा के अध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी के अलावे क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

मौके पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिश्रा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा श्रीफल आदि उपहार भेंट किया गया। यहां मिश्रा ने कहा कि ढोरी क्षेत्र सहित सीसीएल के सभी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर सहयोग मिला। कहा कि हमने सदैव मजदूर हित मे कार्य किया।

संगठन ने जो भी दायित्व हमें दिया, हम उसे ईमानदारी पूर्वक निभाया और आगे भी निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन के आलावे हम सदा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप के अपना क्षेत्र में योगदान देता आया हूं और आगे भी देता रहूंगा।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व कोल प्रभारी के.लक्ष्मणा रेड्डी तथा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, महामंत्री सुधीर घुरडे का भी आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने हम पर हमेशा आस्था एवं विश्वास कायम रखा है।

समारोह की अघ्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष कुलदीप और क्षेत्रिय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर बीएमएस के संत सिंह और ललन मल्लाह सहित बुधन प्रसाद नोनिया, अजय सिंह, बिरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, सुबीर मुखर्जी, भुनेश्वर, जीवन लाल रजक, सोमनाथ मिश्रा, प्रेमलता,अनुभा चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *