Advertisement

ढ़ोरी में सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सम्पन्न

ऑल ओवर चैंपियन बना बीएंडके और उप विजेता बना ढ़ोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी इकाई सेन्ट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की वार्षिक अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2025 -26 बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी क्षेत्र के आफिसर्स क्लब में 7 नवंबर को सम्पन्न हो गया। 6-7 नवंम्बर तक आयोजित इस दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सीसीएल के 8 क्षेत्र व इकाइयों से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सीसीएल मुख्यालय रांची के जीएम वेलफेयर ठाकुर, ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा, सीसीएल स्पोटर्स मैनेजर आदिल हुसैन, मैनेजर एचआर आशीष कुमार, श्रमिक संघ प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजित प्रतियगिता के दौरान अंकों के आधार पर बीएंडके विजेता तथा उप विजेता ढ़ोरी का चयन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न गतिविधियों यथा शास्त्रीय संगीत व नृत्य की विभिन्न विधाओं, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, गजल, फिल्मी गानों, भारतीय एवं पश्चिमी वाद्य यंत्रों जैसे तबला, बांसुरी, सिंथेसाइजर, गिटार, वायलन, सितार इत्यादि पर वादन, हास्य प्रसंग, ऑर्केस्ट्रा जैसी अनेक विधाओं की सुंदर झलकियाँ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की।

इस दौरान कम्पनी स्तर की दर्जनो टीमों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी जिसमें भरत नाट्यम, कूचीपूड़ी, ओडिसी, मणिपुरी एवं कत्थक जैसे नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वादन, हास्य प्रसंग, ऑर्केस्ट्रा जैसी अनेक विधाओं की सुंदर झलकियाँ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल पाठक, अनिरुद्ध राय तथा शिवानी कुमारी ने किया।

इस अवसर पर पीओ राजीव कुमार सिंह व रंजीत कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी ढोरी मानव संसाधन कुमारी माला, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, अभिषेक सिंहा, सीताराम यूके, मोहम्मद तौकीर आलम, शालनी यादव, आस्था, सीएसआर प्रबंधक शैलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी उत्खनन यू के पासवान सहित यूनियन प्रतिनिघि आर.उनेश, महारुद्र सिंह, ओम शंकर सिंह, जवाहर लाल यादव, बृज बिहारी प्रसाद, पंकज महतो, गोवर्धन रविदास, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, कैलाश ठाकुर, महेन्द्र चौघरी, अरुण कुमार, जय प्रकाश चौहान, लक्ष कुमार नारंग आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *