Advertisement

करगली फ़ुटबॉल मैदान में सीसीएल अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर कंपनी व क्षेत्र का नाम करे रौशन-गैवाल

उद्घाटन मैच कुजू, दूसरा ढ़ोरी और तीसरे मैच मे कथारा टीम ने की जीत दर्ज

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो करगली फ़ुटबॉल मैदान मे 8 दिसंबर को सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बताैर मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल और सीसीएल मुख्यालय रांची से आए वरीय प्रबंधक खेल आदिल हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बैटिंग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर खेल प्रबंधक हुसैन ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले। महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष गैवाल ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कंपनी व क्षेत्र का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। वही टॉस जीतकर कुजू क्षेत्र की टीम और सीसीएल हॉस्पिटल नई सराय रामगढ़ के टीम के बीच पहला उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमे कूजू की टीम विजेता टीम रही। उदघाटन मुकाबला कुजू टीम ने 221 रन बनाई जबकि जबाब में उतरी नई सराय 162 रन बना पायी। इस तरह 59 रन से कुजू टीम ने जीत हासिल की।
दूसरे मैच मे ढोरी क्षेत्र ने सौ रन से जीत दर्ज की। वहीं आज खेले गये तीसरे मैच मे कथारा की टीम 20 रन से विजयी रही।

ज्ञात हो कि बीएंडके क्षेत्र के करगली फुटबॉल मैदान के अलावा संडेबाजार मे भी सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। संडे बाजार में भी गैवाल व् हुसैन ने मैच का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दो लीग मैच करगली में और दो लीग मैच संडेबाजार में आयोजित किये जायेंगे। वहीं आगामी 16 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा। उद्घाटन मैच के दौरान विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु ने कहा कि सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – 26 में 18 टीम भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर से शुरू होकर आगामी 16 दिसंबर को फाइनल मैच के बाद समापन किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर (कारो परियोजना) आर. के. यादव ने किया। मौके पर सीसीएल मुख्यालय से आए मैनेजर एचआर आशीष कच्छप, ढ़ोरी क्षेत्र के प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, बीएंडके क्षेत्र के भू राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रबंधक एचआर पी. एन. सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेश्रा मिश्रा, सुजाता कुमारी सहित यूनियन नेता सुबोध सिंह पवार, राहुल सिंहा, सुजीत घोष, विजय भोई, आभाष चंद गांगुली, ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सुशील कुमार सिंह, पंकज महतो, नरेंद्रु कुमार, सुरेश शर्मा, संतोष ओझा, दिलीप मारिक, सूरज पासवान, कैलाश ठाकुर, व्यवस्थापक सुशील सिंह, संजय अंबष्ट, परवेज अख्तर, संतोष गोप, गोपाल बाउरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *