क्षेत्र के अधिकारियों ने उनके योगदानों को याद कर दी भावभीनी विदाई
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार का स्थानांतरण सीसीएल मुख्यालय रांची कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण को लेकर 25 सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित उपस्थित तमाम अधिकारियों ने प्रबंधक चंदन कुमार के योगदानों को याद कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि मैं कथारा क्षेत्र से विरमित होकर सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस, राँची की ओर बढ़ रहा हूँ। यह क्षण गहरी भावुकता से भरा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में यहाँ की हर पहल, हर आयोजन और हर उपलब्धि को क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने अपनी कलम, अपने कैमरे और अपने आशीर्वाद से जीवंत बनाया। जिसमें वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान या कोविड काल की चुनौतियाँ हर मोर्चे पर केवल रिपोर्टिंग नहीं की, बल्कि हमारी प्रेरणा भी बने।
उन्होंने कहा कि जब कथारा टीम को राजभाषा पुरस्कार, विजिलेंस एक्सीलेंस अवार्ड या मुझे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से iGOT कर्मयोगी अवार्ड जैसे सम्मान प्राप्त हुए, तब सबसे पहले आपके सहयोग और मार्गदर्शन की ही स्मृति आयी। क्योंकि असली पुरस्कार वही है जो समाज हमें मीडिया माध्यम से स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक अधिकारी की नहीं बल्कि क्षेत्र के मीडिया और प्रबंधन के बीच बने विश्वास की साझा गाथा रही है।

आपका सहयोग, आपका मार्गदर्शन और आपकी संवेदनशीलता ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। कहा कि आज भले ही मैं मुख्यालय की ओर बढ़ रहा हूँ, पर कथारा के संस्कार और आप सभी का स्नेह मेरे साथ रहेंगे। इसके लिए वे मीडिया कर्मियों का हृदय से आभार प्रकट करते है। मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक बिपिन कुमार, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी उत्खनन अभिजीत दत्ता, क्षेत्राधिकारी खनन विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी संरक्षा राजकुमार वर्णवाल, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सूर्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply