Advertisement

सीसीएल कर्मी सह आरसीएमयू शाखा उपाध्यक्ष का इलाज के क्रम में निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के सीनियर डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 57 वर्षीय मो. मंसूर खान का बीते 27 दिसंबर की देर रात्री दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया।

मृतक मो मंसूर खान कथारा पंचायत के आईबीएम कॉलोनी में रहते थे। इस घटना से मृतक की धर्म पत्नी सहित पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र तथा तीन पुत्री छोड़ गये है।

मृतक के बड़े पुत्र मो. सलमान एवं छोटे पुत्र शाहरुख ने बताया कि पिता की तबीयत अचानक खराब होने पर इलाज के लिए उन्हें कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ से उनका बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल ले जाया गया। बताया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज हो गया। जहां इलाज के क्रम में उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके शव को दुर्गापुर से उनके आवास आईबीएम कॉलोनी लाया गया। उनका मिट्टी मंजिल कथारा कबिस्तान में किया गया।

दिवंगत के मिट्टी मंजिल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, श्रमिक नेता बालेश्वर गोप, मो. इस्लाम अंसारी, राजीव पांडेय, शकील अहमद, मोहम्मद कलीम, वासुदेव मंडल, आर इग्नेस, चंद्रशेखर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुजीत मिश्रा, रंजय कुमार सिंह, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, जितेंद्र टंडन, अशफाक खान, मोहम्मद इस्माइल, शमशेर अली, जीतन कमार, विजय चौहान, वकील राम पंडित, मो. जमाल अंसारी, मोहम्मद साजिद सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *