Advertisement

महाप्रबंधक कार्यालय में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय कल्याण समिति और प्रबंधन की बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक 22 अप्रैल को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने की। उक्त बैठक सर्वे और योजना बनाने के पूर्व श्रमिक प्रतिनिधियों का सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी प्रबंधन का सहयोग करते रहे हैं। उत्पादन के साथ-साथ मजदूरों की सुख-सुविधा और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी प्रबंधन की है। बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक रखा।

श्रमिक प्रतिनिधियों ने ढ़ोरी क्षेत्र के कॉलोनी मे क्वार्टर की मरम्मत, पेयजल, बिजली सप्लाई व साफ-सफाई के अलावे कंपनी के नियमानुसार कर्मियों व मजदूरों की समयबद्ध प्रोन्नति, खदान और कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट, कॉलोनी में चोरी की रोकथाम हेतु कारगर व्यवस्था करने, शिक्षा व चिकित्सा सेवा बेहतर बनाने के लिए योजना बनाने पर जोर दिया।

केंद्रीय अस्पताल ढोरी में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, दवा, मर्चरी रूम और मरचरी वैन, स्कूल बस आदि उपलब्धता पर चर्चा की। इस अवसर पर जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि बैठक में उठाया गया सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए निदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय अस्पताल ढोरी में दो करोड़ की लागत से मरम्मत और पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराया जायेगा। जीएम सिंहा ने कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों की बुनियादी सुविधा के अतिरिक्त जितने भी जरूरी कार्य हैं, उसे किसी भी हाल में लंबित न रख कर उस पर तेजी से काम करने की योजना बनायी जा रही है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य की योजना बना कर भेजने की बात कही, ताकि जरूरी औपचारिकता पूरी कर कार्य के लिए फंड का आवंटन किया जा सके।

सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि सीएसआर से प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित, ग्रामीण व आसपास के रहिवासियों की सुविधाओं को ख्याल में रखकर योजना को धरातल पर उतारा जाता है। यहां अन्य दर्जनो बिंदुओ पर काम करने का निर्णय प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन ने मिल कर लिया।

इस अवसर पर एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार, एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद व ढोरी पीओ रंजीत कुमार, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, एएफएम मोहम्मद शाहिद हुसैन, एसओपी कुमारी माला, एसओ सिविल मनोज कुमार, क्षत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह कार्मिक प्रबंधक सीताराम उड़के, सहायक कार्मिक प्रबंधक शालिनी यादव, डॉ सुरेंद्र शर्मा सहित यूनियन प्रतिनिधि ओम शंकर सिंह, राजू भूखिया, कुलदीप, जवाहरलाल यादव, मुकेश साहनी, केवल चौहान, चंद्रशेखर महतो, बबलू कुमार, शिवकुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *