एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेन्दु कुमार सिंह ने 27 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के खासमहल -कोनार और कारो परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण क्रम में सीएमडी ने क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा से कोयला उत्पादन और डिस्पैच से संबंधित जानकारी ली। साथ ही प्रोजेक्ट का नक्शा का अवलोकन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमडी सिंह ने कहा कि देश की ऊर्जा में कोयले की अहम भूमिका है। इसलिए लक्ष्य के अनुसार कोयले का उत्पादन और सम्प्रेषण करना है।
चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 118 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करे। उन्होंने स्थानीय विस्थापितों और ग्रामीणों से कोयला उत्पादन में सहयोग करने की अपील की। कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होगा। कहा कि हम कोयला खनन के दौरान प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन बहुत सारे एरिया में प्लांटेशन का काम भी युद्ध स्तर पर कर रही है और आगे भी करेगी।
सीएमडी ने कहा कि 24 मेगावाट का सोलर प्लांट सीसीएल लगा चुकी है। लगभग 1300 मेगावाट का प्लांट का प्लानिंग कर रहे हैं। सीएमडी खासमहल कोनार में व्यू प्वाइंट में गए और माइंस में चल रहे उत्पादन कार्यों को देखा। विभागीय के साथ-साथ आउटसोर्सिंग पैच में भी हो रहे उत्पादन के बारे में जाना। खदान में विभिन्न पैचों में हो रहे कोयला उत्पादन की स्थिति से अवगत हुए तथा माइंस के मैप का भी अवलोकन किया।
व्यू प्वाइंट से खदान भी गए और उत्पादन स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि आउटसोर्सिंग पैच में भी अगर कोई बाधा आ रही है तो उसे भी तत्काल दूर करें।
सीएमडी बरवाबेड़ा तथा दरगाह मोहल्ला में शिफ्टिंग प्रक्रिया से अवगत हुए तथा जो भी जमीन संबंधि समस्याएं हैं उन्हें तत्काल निपटारा करने की बात कही। सीएमडी ने आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि से भी उत्पादन की स्थिति के बारे में जाना।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल, कारो पीओ सुधीर सिंहा, एएफएम प्रशांत कुमार प्रियदर्शी, एकेकेओसीपी पीओ एस के सिंह, विभागाध्यक्ष पीएंडपी डी के सिंहा, विभागाध्यक्ष भू-राजस्व शंकर झा, प्रभारी विभागाध्यक्ष ईएंडएम कुणाल किशोर, प्रबंधक चिन्तामणी मांझी व सुमेधा नंदन, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, जीएम के तकनीकी सहायक राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply