कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें-नीलेन्दु कुमार सिंह
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने 17 मई को बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के क्रम में सीएमडी ने क्षेत्र के एककेओसीपी और कारो परियोजना का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के क्रम में सीएमडी सिंह ने बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चित्तरंजन कुमार से कोयला उत्पादन और डिस्पैच से संबंधित जानकारी ली। साथ ही प्रोजेक्ट का नक्शा का अवलोकन करते हुए प्रोडक्शन में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमडी सिंह ने कहा कि देश की ऊर्जा में कोयले की अहम भूमिका है। इसलिए लक्ष्य के अनुसार कोयले का उत्पादन और सम्प्रेषण करना है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में बीएंडके क्षेत्र 118 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल मे पूरा करे। सीएमडी ने स्थानीय विस्थापित और ग्रामीण रहिवासियों से कोयला उत्पादन मे सहयोग करने की अपील की। कहा कि विस्थापितो के साथ अन्याय नहीं होगा। इस अवसर पर कारो पीओ सुधीर सिंहा, एसओ पीएंडपी एस के झा, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ सिविल सतीश कुमार, एकेकेओसीपी पीओ सतेंद्र कुमार सिंह, एरिया सेल अधिकारी वी एन पांडेय, विक्रय पदाधिकारी शंकर झा, एसओ एक्स मनोज कुमार, मैनेजर चिन्तामणी मांझी व सुमेधा नंदन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply