Advertisement

सीसीएल सीएमडी से मिला राकोमसं प्रतिनिधिमंडल

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय जाकर बीते 31 मई को सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह से मुलाकात की। नेतृत्व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

बताया जाता है कि सीएमडी से भेंट में सर्वप्रथम प्रतिनिधियों ने सीएमडी को पुष्पगुच्छ देकर आभार जताया। साथ ही रीजनल सचिव सिंह ने कहा कि जो सीसीएल कर्मीयो को किडनी संबंधि बीमारी के कारण बार-बार डायलिसिस करने के लिए उन्हें सीसीएल मुख्यालय से अप्रूवल लेना पड़ता है।इससे बीमार कर्मियों को काफी परेशानी झेलना पड़ता है। इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमडी ने गंभीरता दिखाई तथा तत्काल व्यवस्था से वैसे पेशेंट को राहत दी कि उसे अप्रूवल के लिए अब मुख्यालय रांची का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

इसके अलावा संघ के सीसीएल सचिव ने सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टर की कमी दूर करने, श्रमिक कॉलोनी में जर्जर हो चुके सड़क बनवाने, कथारा क्षेत्र के जारंगडीह माइंस का विस्तारिकरण करने, श्रमिक आवासों में नियमित पेयजल की व्यवस्था करने, मजदूर आवास का रख-रखाव, मरम्मति करने, नाली सफाई आदि की उचित व्यवस्था करने सहित श्रमिकों के अन्य समस्या समाधान की मांग की।

सीएमडी ने श्रमिक नेता सिंह को उपरोक्त समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह सहित जोगेंद्र सोनार, अशोक कुमार ओझा, हरेंद्र सिंह व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *