एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री माँगो को लेकर पर पूरे कोल इंडिया स्तर सभी अनुषंगी इकाई पर बीते 24 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक संगठन द्वारा द्वार सभा आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भामसं के निर्देश के आलोक में 30 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा ढोरी खास परियोजना के मुख्य द्वार पर कोयला कर्मचारियों के बीच श्रमिक जनजागरण कार्यक्रम कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर द्वार सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम तथा संचालन सचिव हीरालाल रविदास ने किया।
मौके पर सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, मंत्री कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह एवं भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह उपस्थित रहे। द्वार सभा में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के रविंद्र कुमार मिश्रा एवं विनय कुमार सिंह ने कहा की हमलोग कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री जायज माँग अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ तत्वाधान में जो कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित पीट मीटिंग कर रहे है।
जिसकी मुख्य मांगो में कोयला उद्योग की सभी कंपनियों में नियमित कामगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है, बहाली कि जाय, कोयला उत्पादन में नियमित कर्मचारियों की भागीदारी न्यूनतम 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनी एवं सिंगरेनी, नैवेली में कार्यरत सभी ठेका और आउटसोर्सिंग मजदूरों को एच.पी.सी वेजेस, सामाजिक सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, जॉब सुरक्षा एवं सालाना बोनस (पी.एल.आर) के नियमित भुगतान का पुख्ता क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, कोल कंपनियों में सुरक्षा नियमों के धड़ल्ले से हो रहे उल्लंघन पर रोक लगाया जाए एवं सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए,आदि।
अंधाधुन्ध उत्पादन टारगेट से हो रहे प्रदूषण एवं असुरक्षित माइनिंग पर यथाशीघ्र अंकुश लगाया जाए, सी.एम.पी.एफ संगठन को सुरक्षित किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों की संपूर्ण समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए तथा ईपीएफ के तर्ज पर 15,000/- रु पर वित्त मंत्रालय द्वारा 1.16 प्रतिशत का अंशदान पेंशन स्कीम में जमा किया जाए, सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को न्यूनतम पेंशन 1000/- रु प्रति माह शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए एवं आदेश की तारीख से एरियर्स का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए, कोल इंडिया और उसकी सभी अनुषांगिक कंपनी में एवं सिंगरेनी और नैवेली में मल्टी-स्पेशालिटी अस्पताल का निर्माण किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों के सीपीआरएमएस स्कीम में कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जाए, सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मार्ट कार्ड यथाशीघ्र प्रदान किया जाए, आदि।
कोल इंडिया के सभी अनुषांगिक कंपनी में एक जैसा सदस्यता सत्यापन/चेक ऑफ सिस्टम, आई.आर. प्रणाली सुनिश्चित किया जाए, कोल इंडिया मुख्यालय में मानव संसाधन विभाग के प्रशासन और कोल इंडिया की कुछ अनुषांगिक कंपनी के प्रशासन में प्रक्षालन करते हुए कार्य कुशलता बढाई जाए, रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट धारक माइनिंग संवर्ग के गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति हेतु अपनाए जा रहे पॉलिसी में आवश्यक सुधार किया जाय, कोल इंडिया की कैडर स्कीम में सुधार करते हुए सभी कर्मियों की पदोन्नति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए, कोल इंडिया को मिले खदानों में एमडीओ/100 प्रतिशत आउटसोर्सिंग/प्रॉफिट शेयरिंग पर तत्काल रोक लगाया जाय, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सभी अनुषांगिक कंपनियों में कार्यरत महिला संवर्ग के लिये कार्यस्थल पर अलग प्रसाधन गृह, पीने का पानी, क्रेच रूम, महिला सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाये, भूमि अधिग्रहण पॉलिसी में आवश्यक सुधार कर पूरे कोल इंडिया में एक समान सरल पॉलिसी अपनाई जाए, कोल इंडिया एवं उसकी सभी अनुषांगिक कंपनियों में अपैक्स जेसीसी/वेलफेयर/सेफ्टी जैसे मुख्य बोर्ड समितियों की बैठके नियमित रूप से आहुत कि जाय एवं बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए शामिल है।
यहां वही हीरालाल रविदास ने कहा कि कोयला कर्मचारियों के मुख्य माँगो को लेकर आज हम सभी द्वार सभा कर रहे है, फिर चाहे कोल इंडिया स्तर पर सीएमपीएफ में हुए बड़े पैमाने पर घोटाले से लेकर वर्तमान में 13 सूत्री मांगों को लेकर पीट मिटीग की जा रही हैं। मौके पर अजय सिंह, शहनवाज़ खान, बुधन प्रसाद नोनिया, भुनेश्वर,भोला राम, फुलचंद किस्कू, प्रतोष कुमार रॉय, मनोज कुमार, कुंडा सिंह, विजय, आगाज राम, शंकर दास, भोलानाथ सिंह, तुलसी कुमार दास, अनूप वर्णवाल, नवीन कुमार साह, सुखदेव, घनश्याम, कृष्णा, जगन्नाथ, होरीलाल, शीतल, बैजनाथ, जीतन, जगतलाल, मिट्ठू, दुलाल, राजकुमार, अरविंद, लखन, रसिया, श्याम, सेवा, दीनू, रथू, बिगन, काली आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply