एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री माँगो को लेकर पर पूरे कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई पर बीते 24 जुलाई से 12 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चार चरणों में द्वार सभा, खदान परिसर के अगल-बगल गांव में जन जागरण कार्यक्रम, नुक्कड़ सभा तथा आगामी 12 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन क्षेत्रीय कार्यालयों पर आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर संगठन द्वारा आयोजित किया जाना है।
इस निमित्त 5 सितंबर को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा फुसरो बाजार मेघदूत सिनेमा के मुख्य द्वार पर कोयला कर्मचारियों के बीच श्रमिक नुक्कड़ सभा कार्यक्रम कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया। मौके पर सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, मंत्री कुलदीप तथा भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह उपस्थित रहे।
नुक्कड़ सभा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के रविंद्र कुमार मिश्रा एवं विनय कुमार सिंह ने कहा की कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री जायज माँग अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में जो कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा कर रहे है जिसकी मुख्य मांगो में कोयला उद्योग की सभी कंपनियों में नियमित कामगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है, अतः नियमित गैर अधिकारी व् कर्मचारियों की भर्ती यथाशीघ्र किया जाए।
कोयला उत्पादन में नियमित कर्मचारियों की भागीदारी न्यूनतम 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनी एवं सिंगरेनी, नैवेली में कार्यरत सभी ठेका और आउटसोर्सिंग मजदूरों को एचपीसी वेजेस, सामाजिक सुरक्षा,आवासीय व्यवस्था, जॉब सुरक्षा एवं सालाना बोनस (पीएलआर) के नियमित भुगतान का पुख्ता क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, कोल कंपनियों में सुरक्षा नियमों के धड़ल्ले से हो रहे उल्लंघन पर रोक लगाया जाए एवं सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए।
अंधाधुन्द उत्पादन टारगेट से हो रहे प्रदूषण एवं असुरक्षित माइनिंग पर यथाशीघ्र अंकुश लगाया जाए। सीएमपीएफ संगठन को सुरक्षित किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों की संपूर्ण समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए तथा इपीएफ के तर्ज पर 15,000/- रु पर वित्त मंत्रालय द्वारा 1.16 प्रतिशत का अंशदान पेंशन स्कीम में जमा किया जाए।
सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को न्यूनतम पेंशन 1000/- रु प्रति माह शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए एवं आदेश की तारीख से एरियर्स का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। कोल इंडिया और उसकी सभी अनुषांगी कंपनी में एवं सिंगरेनी और नैवेली में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों के सीपीआरएमएस स्कीम में कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जाए और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मार्ट कार्ड यथाशीघ्र प्रदान किया जाए।
कोल इंडिया के सभी अनुषांगिक कंपनी में एक जैसा सदस्यता सत्यापन/चेक ऑफ सिस्टम, आईआर प्रणाली सुनिश्चित किया जाए। कोल इंडिया मुख्यालय में मानव संसाधन विभाग के प्रशासन और कोल इंडिया की कुछ अनुषांगिक कंपनी के प्रशासन में प्रक्षालन करते हुए कार्य कुशलता बढाई जाए। पक्षपाती रवैये को यथाशीघ्र बंद किया जाए। रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट धारक माइनिंग संवर्ग के गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति हेतु अपनाए जा रहे पॉलिसी में आवश्यक सुधार किया जाये, कोल इंडिया की कैडर स्कीम में सुधार करते हुए सभी कर्मियों की पदोन्नति नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए।
कोल इंडिया को मिले खदानों में एमडीओ/शत प्रतिशत आउटसोर्सिंग/प्रॉफिट शेयरिंग पर तत्काल रोक लगाया जाए, कोल इंडिया में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सभी अनुषांगिक कंपनियों में कार्यरत महिला संवर्ग के लिये कार्यस्थल पर अलग प्रसाधन गृह, पिने का पानी, क्रेच रूम, महिला सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाये।
मांगो में भूमि अधिग्रहण पॉलिसी में आवश्यक सुधार कर पूरे कोल इंडिया में एक समान सरल पॉलिसी अपनाई जाए। कोल इंडिया एवं उसकी सभी अनुषांगिक कंपनियों में अपैक्स जेसीसी/वेलफेयर/सेफ्टी जैसे मुख्य बोर्ड समितियों की बैठके नियमित रूप से आहुत कि जाये एवं बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए शामिल है।
उक्त मौके पर राजेश पासवान, बुधन प्रसाद नोनिया, प्रमोद शर्मा, नरेश प्रसाद, भुनेश्वर, भोला राम, फुलचंद किष्को, प्रतोष कुमार रॉय, मनोज कुमार, सोमनाथ मिश्रा, फुली गोप, कुंडा सिंह, गणपत, जमुना नोनिया, संदीप उरांव, वीरू मिश्रा, शंकर दास, निरंजन वर्मा, नीरज कुमार सिंह, मिथलेश चौहान, बैजनाथ, जीतन, जगतलाल, मिट्ठू, दुलाल, राजकुमार, अरविंद, लखन, रसिया, श्याम, सेवा, दीनू, रथू, बिगन, काली आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply