एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी को महाप्रबंधक कार्यालय के सहकर्मियों ने सामूहिक रूप से 3 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि, विगत 31 दिसंबर को महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुबीर मुखर्जी सेवानिवृत्त हुए थे जिन्हें 3 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय के सहकर्मियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर भावविनी विदाई दी गई। मौके पर संगठन की ओर से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा, भामसं संगठन मंत्री बोकारो जिला संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, मंत्री कुलदीप आदि सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

मौके पर भामसं नेता मिश्रा ने कहा कि आज हम सभी मुखर्जी को सेवानिवृत होने पर इनके लिए भगवान से कामना करते हैं। इनका भविष्य उज्जवल हो। कहा कि मुखर्जी अपने कार्यकाल में संगठन को एक नई ऊंचाई में पहुंचाने का कार्य ईमानदारी पूर्वक किया। इनकी कमी हम सभी को सदैव खलेगी। वही सुबीर मुखर्जी ने कहा कि वे ईश्वर से कामना करते है औऱ आशीर्वाद देते हैं कि हमारे सभी सहकर्मी बेदाग रूप से सेवानिवृत्त हो और उनका भी भविष्य उज्ज्वल रहे।
मौके प्रतोष कुमार रॉय, सोमनाथ मिश्रा, अभय तिवारी, राजेश मिश्रा, मुक़री राम, राजु केवट, विभोर राज, राहुल यादव, शिव कुमार, संतोष महतो, आलोक कुमार, सुजाता मुखर्जी, प्रेमलता देवी, सुमति कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति देवी, नीरा देवी, इंडिया देवी, लकीबाला देवी, लाचो देवी, सूती देवी, गुनिया कुमारी, यशोदा कुमारी, रीना कुमारी, लक्ष्मी, अनिता देवी, किरण देवी, देवकी देवी, कमली, नन्दी, सबिता देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply